छत्तीसगढ़ / डराने वाली आशंका, प्रदेश में अगस्त के अंत तक होंगे 63 हजार कोरोना मरीज

By: Pinki Sat, 15 Aug 2020 4:11:36

छत्तीसगढ़ / डराने वाली आशंका, प्रदेश में अगस्त के अंत तक होंगे 63 हजार कोरोना मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच डराने वाली आशंका भी सामने आई है। केंद्र का अनुमान है कि अगस्त माह के अंत तक छत्तीसगढ़ में 63 हजार मरीज होंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि हमें और सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी हालत में इसे 23 हजार से ऊपर जाने से रोकेंगे।

केंद्र के अनुमान पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि कोविड के खिलाफ जंग जारी है। इसे हल्के में लेना अनिश्चित चुनौतियां खड़ा कर सकता है। उन्होंने लोगों से और भी सावधानी बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, यह महत्वपूर्ण समय है। ऐसे में ज्यादा सावधानी की जरूरत है। लोगों को भी इसे रोकने के बारे में गंभीर होना पड़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट पर लिखा

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट में लिखा 'कोविड से जंग जारी है और इसे हल्के में लेना अनिश्चित चुनौतियां खड़ी कर सकता है। केंद्र सरकार का अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में अगस्त तक कोरोना की संख्या 63000 हो सकती है, वहीं हम अपनी जागरूकता और तैयारियों के माध्यम से इस संख्या को 23 हज़ार के पार न जाने देने का पूरा प्रयास करेंगे।'

बता दे, रायपुर में शुक्रवार को काेरोना के 184 समेत प्रदेश में 529 नए मरीज मिले हैं। रायपुर में 10, दुर्ग में दो व बीजापुर में एक समेत 13 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में मरीजों की संख्या 5 हजार पहुंचने की ओर है। अब तक 4 हजार 973 मरीज मिल चुके हैं। अब तक प्रदेश में 131 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें 68 रायपुर के हैं। नए केस मिलाकर प्रदेश में अब मरीजों की संख्या 14561 है। वहीं कोरबा नगर निगम कमिश्नर भी संक्रमित मिले हैं। एक्टिव केस 4 हजार 572 है। शुक्रवार को 199 मरीजों को छुट्‌टी दी गई। अब तक इलाज के बाद 9 हजार 857 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com